चंद घंटो में पता चल जायेगा कि किसकी मनेगी होली?
नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व का नतीजा आज आ रहा है, चंद मिनटों में पता चल जायेगा कि कौन सा दल होली मनायेगा और कौन अपना मुंह छुपायेगा। दोपहर के दो बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जायेगी। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
और पिछले दो दिनों से चिल्ला रहे एक्जिट पोलों की भी सच्चाई का भी पता चल जायेगा। जो कि हर चैनल पर दावा कर रहे है कि यूपी में सपा की सरकार बनेगी, पंजाब में कांग्रेस की वापसी होगी तो गोवा में निर्दलीय कमाल करेंगे और कांग्रेस का खेल बिगड़ेगा तो उत्तराखंड में भगवा फिर लहरायेगा।
गौरतलब विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के लिए 168 केंद्र बनाए गए हैं।उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर के 690 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न हुए मतदान की मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। क्लिक करें : लाइव- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम













Click it and Unblock the Notifications