सटोरियों ने भी कह दिया मुलायम ही होंगे यूपी के राजा
लखनऊ। आज यूपी के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। जिन दस जिलों में वोटिंग हो रही है वहां सपा की साख दांव पर लगी है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अच्छे मतदान की उम्मीद की जा रही है। सबको यही लगता है इन जिलों का मतदान यूपी में तय करेगा कि पार्टी किसकी सत्तासीन होगी।
लेकिन जहां सारी बातों का पता 6 मार्च को चलेगा वहीं सट्टा बाजार में जमकर दांव लग रहे हैं। सटोरियों के मुताबिक मुलायम सिंह की ही सरकार यूपी में वापस आने वाली है। जो समीकरण बता रहे हैं कि सपा, कांग्रेस और रालोद मिलकर यूपी के मंत्रिमंडल का निर्माण करेंगे। यानी की प्रदेश में सपा और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार बनेंगी।
सट्टा बाजार के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 150-153 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। बीएसपी दूसरे नंबर पर रहेगी लेकिन उसके सीटों की संख्या करीब आधी हो जाएगी और वह 97-100 के बीच सिमट जाएगी।
वहीं बीजेपी को 75-78 और कांग्रेस-आरएलडी गठबंधन को 60-63 सीटें मिलेगी। कोई भी पार्टी अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं रहेगी इसलिए यूपी में सपा-कांग्रेस की ही सरकार बनेगीं।













Click it and Unblock the Notifications