अगर जीते तो राहुल गांधी हारे तो दिग्विजय सिंह
लेकिन पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वाले कांग्रेस महासचिव और यूपी के चुनाव प्रभारी दिग्विजय सिंह ने एक चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस जीतती है तो इसका सेहरा कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को जायेगा लेकिन अगर कांग्रेस हारती है इसका दोष मेरे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के सिर आयेगा।
जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश में कांग्रेस की कमान तो राहुल गांधी के हाथ थीं तो उन्होंने उनसे कहा कि उससे क्या होता है। जब हम यह बात कह रहे हैं तो यही होना चाहिए। कांग्रेस की पोजिशन के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि
कि हम 6 मार्च को बता पांएगे कि पार्टी उत्तर प्रदेश में कहां खड़ी है और कहां तक पहुंच पाई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने अटकलें लगाने वालों को दिखाया था कि पार्टी कहां खड़ी है और कहां पहुंच गई है। ठीक इसी तरह अब 2012 में भी हम बताएंगे कि पार्टी कहां पहुंच गई है।













Click it and Unblock the Notifications