लादेन के संपर्क में थी आईएसआई और सेना: विकीलीक्स
नई
दिल्ली। झूठ पर झूठ-झूठ पर झूठ पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आया है। अमेरिकी आपरेशन में मारा गया अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान सेना और आईएसआई घिरती नजर आ रही है। अब तक तो केवल आरोप ही लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इस बात के सबूत सामने आए है। id="toptextpromo">अमेरिका
की जासूसी फर्म 'स्ट्रेटफॉर' के हवाले से ऐसी खबर आयी है कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई लादेन के बराबर संपर्क में थे। यह अमेरिकी एजेंसी बड़े कॉरपोरेट घरानों, सरकारी एजेंसियों और सैन्य अधिकारीयों को अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी मुहैया कराती है। स्ट्रेटफॉर के ईमेल पर ऐसा लिखा गया था और इसे वेबसाइट विकीलीक्स ने प्रकाशित किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्ट्रेटफॉर
के ईमेल से ऐसा पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के 12 अफसरों को इस बात की जानकारी पहले से थी कि ओसामी बिन लादेन एबटाबाद के एक मकान में रह रहा था। ईमेल में कहा गया है कि वरिष्ठ स्तर तक के मध्य से वरिष्ठ स्तर के आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के अलावा एक रिटायर पाकिस्तानी सैन्य जनरल का भी नाम सामने आया है, लेकिन ईमेल में कहा गया है कि अमेरिका इन जानकारियों का इस्तेमाल पाकिस्तान के साथ सौदेबाजी के रूप में कर सकता है। पाकिस्तानी लगाताए ऐसे आरोपो से इंकार करते रहे है।











Click it and Unblock the Notifications