ज्यादा ट्वीट सेहत के लिए हानिकारक
जो
लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स टि्वटर पर ज्यादा समय बिताते हैं उनके लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि टि्वटर पर ज्यादा समय बिताना लोगों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। यह कहना खुद टि्वटर के सह संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर बिज स्टोन का है। जिनका मानना है कि ट्विटर पर 50 करोड़ से ज्यादा यूजर घंटो तक ट्वीट करते रहते हैं यह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। id="toptextpromo">डेली
टेलीग्राफ के मुताबिक स्टोन ने कहा कि यूजरों की शिकायत है कि 140 कैरेक्टर संदेश वाले इस साइट से लत लग जाती है और कुछ यूजर तो इस पर 12 घंटे तक लगातार बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग लंबे समय तक टि्वटर का प्रयोग करते रहें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्टोन
ने तो यह बात टि्वटर से संदर्भ में कही है लेकिन डॉक्टरों का भी मानना है कि जो लोग ज्यादा इंटरनेट पर समय बिताते हैं उनके अंदर आलस्य, मोटापा और चिड़चिड़ापन ज्यादा देखा जाता है। जिसकी वजह है कि यह लोग अपने लैपटॉप या सिस्टम से दूर हटना नहीं चाहते हैं जिसके चलते बैठे-बैठे इनका वजन बढ़ता है, उसके अलावा लगातार आंखों को सिस्टम के सामने रखने से ऐसे लोगों में माइग्रेन और आंखो की बीमारी ज्यादा देखी जाती है।











Click it and Unblock the Notifications