64 साल के बुढ्ढे आज हुए "स्वीट सिक्स्टीन"

लीप ईयर में हर चार साल में एक बार आने वाला 29 फरवरी कभी कभी आठ साल में एक बार आता है। जरा सोचिये जिन लोगों का इस दिन बर्थडे होता होगा, वे क्या सोचते होंगे। अगर आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में करीब 50 लाख लोग ऐसे हैं, जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ। वहीं अमेरिका में लीपर्स की संख्या 2 लाख के करीब है। अमेरिका की एक संस्था द्वारा बनायी गई ऑनलाइन कम्युनिटी में 9 हजार से अधिक सदस्य हैं।
कल मुफ्त में काम करेंगे कर्मचारी
आंकड़ों की बात करें तो सैलरी बेसिस पर काम करने वाले लोग 29 फरवरी को मुफ्त में काम करते हैं, क्योंकि ज्वाइनिंग लेटर के मुताबिक उनकी सालाना सैलरी 365 दिन के लिए तय होती है। तमाम कंपनियों के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में भी यह तारीख नहीं डाली गई है। इसमें अमेरिका की क्राउन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सबसे आगे हैं। यह कंपनी 29 मार्च को कभी इंश्योरेंस नहीं करती, क्योंकि यह डेट उसके कंप्यूटर में नहीं है।
जीवन में कभी नहीं आयेगा जन्म दिन
कैलेंडर के मुताबिक वर्ष 2100 लीप ईयर होगा और उसके बाद अगले 100 साल तक एक भी लीप ईयर नहीं है। यानी 29 फरवरी 2100 को पैदा होने वाले लोगों का उनके जीवन में कभी जन्मदिन नहीं आयेगा।
तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रोफाइल बनाते वक्त यदि आप अपनी जन्म तिथि 29 फरवरी डालेंगे तो कंप्यूटर नहीं एक्सेप्ट करेगा। इस वजह से सभी लीपर्स को खासी दिक्कत होती है। गूगल के एक प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी इस खामी को दूर करने पर प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications