दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला अस्‍पताल में भर्ती

Nelson Mandela
जोहान्‍सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला की तबियत अचानक बिगड़ जाने की वजह से उन्‍हें शनिवार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने पेट में तीव्र दर्द की शिकायत की थी। 93 वर्षीय मंडेला को अस्‍पताल में विशेष उपचार दिया जा रहा है। डॉक्‍टरों ने उम्‍मीद जताई है कि वो जल्‍द ठीक हो जायेंगे, लेकिन फिलहाल कुछ कहना जल्‍दबाजी होगी।

दो साल पहले मंडेला की तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्‍हें जोहान्‍सबर्ग के मिलपार्क अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तब वो सात दिन तक अस्‍पताल में रहे थे। उसके बाद से वो अभीतक एक बार भी जनता के बीच नहीं दिखे। वो अपना ज्‍यादातर समय जोहान्‍सबर्ग में स्थित अपने पैतृक गांव क्‍यूनो में बिता में बिता रहे थे।

मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले काले राष्‍ट्रपति हैं। इसी महीने की शुरुआत में राष्‍ट्रपति जेकब जुमा ने बैंक नोट जारी किया था, जिस पर मंडेला की तस्‍वीर लगायी गई है। मंडेला ने यहां पर सिर्फ नस्‍लवाद के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी है, बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। इससे पहले वो जोहान्‍सबर्ग की सॉसर सिटी में खेले गये फीफा विश्‍वकप के फाइनल मैच के दिन भी पब्लिक के बीच आये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+