अखिलेश का दावा सीएम ऑफिस पहुंची सीबीआई
अखिलेश यादव ने आज कानपुर नगर और कानपुर देहात के अलावा जालौन में चुनाव सभाओं को स बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में दो मुख्य चिकित्साधिकारियों की हत्या हुई और विभाग से सम्बंधित छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा राज में भ्रष्टाचार और अत्याचार से हर आदमी दुखी है और सरकार ने बदले की भावना से काम करते हुए सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया।
यादव ने एक बार फिर प्रदेश की जनता से वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर ऐसे मुकदमे समाप्त किये जायेंगे और जनता की गाड़ी कमाई लूटकर बनाये गये पार्कों व स्मारकों में स्कूल कालेज व अस्पताल खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि घोटालों में उलझी बसपा सरकार ने गरीबों की इलाज के लिए अस्पताल, पढाई के लिए स्कूल कालेज और पुस्तकालय तो नहीं खुलवाये लेकिन उसने 40 हजार करोड़ रुपये के पत्थर के बड़-बड़े हाथी बनवाकर छह सौ एकड़ जमीन बर्बाद कर दी।
उन्होंने कहा कि सपा के पिछले कार्यकाल में भी जनता के लिए तमाम सुविधाएं शुरू की गयी थी। यादव ने वादा कि यदि इस बार सपा की सरकार बनती है तो रोजगार के साधन तो उपलब्ध कराये ही जायेंगे साथ ही रोजगार नहीं पाने वाले युवकों को बेकारी भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने दोहराया कि मुसलमानों को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जायेगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज चौथे चरण के मतदान में रुझान सपा के पक्ष में था और पिछले तीन चरणों में इस रुझान में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।













Click it and Unblock the Notifications