गुजरात के जूनागढ़ मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 24 घायल

अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ मंदिर में रविवार देर रात एक दुखद हादसा हुआ। यहां के भवनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का मेला लगा हुआ है। लेकिन अचानक रविवार देर शाम यहां भगदड़ मच गयी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गये। आपको बता दें भवनाथ मंदिर में हर साल शिवरात्रि पर एक भव्य मेला लगता है जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार भी पांच लाख से ज्यादा लोग इसे देखने आये थे।

रविवार शाम 6 बजे दामोदर कुंड से भवनाथ मार्ग पर राज्य परिवहन की एक बस खराब हो गई थी। इससे सामने से आ रही दो बसें भी जाम में फंस गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी स्थानीय प्रशासन जाम नहीं हटा सका। खराब बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई लेकिन वहां तक नहीं जा सकी।

जिसकी वजह से भक्तगण पैदल ही मंदिर जाने के लिए चलने लगे कि तभी धक्का-मुक्की हुई और भगदड़ मच गयी औऱ देखते-देखते ही खुशी का माहौल, मातम में बदल गया। जिसमें 6 लोगों ने तुरंत ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजकोट से पुलिस और चिकित्सक दल को जूनागढ़ भेजा गया है।

इस दुखद घटना के बाद राज्य के सीएम नरेन्द्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि इस घटना की जांच की जायेगी। और मृतकों के घरवालों को 1-1 लाख ऱूपये मुआवजा दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+