किंगफिशर की आज भी 12 उड़ानें रद्द, परेशान यात्री

गौरतलब है कि किंगफिशर ने बिना पूर्व सूचना के अपनी उड़ानें रद्द कर दीं है जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। अगर यही रवैया रहा तो किंगफिशर का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। किंगफिशर ने रविवार को भी अपनी 17 उड़ानें रद्द की थीं।
इसके पीछे कहा जा रहा है कि किंगफिशर लगातार घाटे में चल रही है। उसकी माली हालत ठीक नहीं है। उसके कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते कर्मचारियों ने काम पर आना बंद कर दिया है, इसी कारण यह स्थिति उत्पन्न हुआ है। जबकि किंगफिशरने कहा कि पक्षियों ने किंगफिशर के विमानों को काफी नुकसान पहुंचाया है इसलिए उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं।
किंगफिशर प्रवक्ता ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक उड़ानों में व्यवधान आने की आशंका है लेकिन न ही एअरलाइन्स बंद हुई है और न ही कंपनी की कोई निर्घारित गंतव्य की उड़ान रद्द करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications