राष्ट्रीय राजनीति के लायक नहीं हैं राहुल गांधी: गडकरी

मुंबई। कांग्रेस युवराज ने चुनावी मंच से कागज क्या फाड़ा, चारों ओर किरकिरी होने लगी। जहां सपा ने उन्हें शिष्टाचार सीखने की बात कही वहीं भाजपा ने उन्हें अभी भी राजनीति का कच्चा खिलाड़ी बताया है। भाजपा के ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने तो इतनी तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसे सुनकर कांग्रेसियों का जरूर खून खौलेगा।

गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग राष्ट्रीय राजनीति के लायक नहीं है। उन्होने साबिक कर दिया है कि वह अभी भी राष्ट्रीय राजनीतिक के लिए परिपक्व नहीं हैं। जिस तरह उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी के घोषणा पत्र के साथ व्यवहार किया है, वो उनकी बुद्धि-समझ को दर्शाता है। सच में वो यह उनकी बचकानी हरकत हैं।

और तो और उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को भी नहीं छोड़ा और कहा कि ना जाने कौन सी मजबूरी है मुलायम सिंह की जो इतनी जिल्लत सहने के बाद भी कांग्रेस-कांग्रेस करते हैं और केन्द्र को समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+