सीएम की कुर्सी के लिए फिट हैं अखिलेश: रघुराज प्रताप सिंह

प्रतापगढ़। कभी मायावती के निशाने पर रहे बेंती के राजा और जिले की कुंडा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह को पूरी उम्मीद है कि जनता इस बार भी उनको पूरा मौका देगी जिससे चार विधानसभा चुनावों से लगातार जीत दर्ज करने वाले राज भैया का रूतबा पांचवी विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा।

चुनाव चिह्न कुर्सी के साथ चुनाव लड़ने वाले राजा भैया का मानना है कि सीएम की कुर्सी के लिए अगर कोई फिट है तो वो है केवल सपा राजकुमार अखिलेश यादव। जिनके बारे में उनका कहना है कि अब वो परिपक्क हो चुके हैं। उन्हें राजनीति और प्रदेश की जमीनी हकीकत पता है इसलिए उन्हें ही सूबे का सिरमौर होना चाहिए। यह बातें राजा भैया ने एक निजी न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए कही।

आपको बता दें कि राजा भैया ने साल 1993 में हुए विधानसभा चुनाव से कुंडा की राजनीति में कदम रखा था और तब से वह लगातार जीतते आ रहे है। राजा भैया 1993 और 96 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित, तो 2002 और 2007 के चुनाव में सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए। राजा भैया, भाजपा की कल्याण सिंह सरकार और एसपी की मुलायम सिंह सरकार में भी मंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+