मुशर्रफ को मालूम था लादेन का ठिकाना

सेना प्रमुख जियाउद्दीन बट ने नया खुलासा करते हुए कहा कि अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख तत्वों ने एबटाबाद शहर में लंबे वक्त से छिपाए रखा। इसकी जानकारी उस समय के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी थी। एक वेबसाइट (डेली बीस) ने कहा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जब मुशर्रफ को सेना प्रमुख के पद से हटा दिया तो अक्टूबर 1999 में ख्वाजा को प्रोन्नत कर सेना प्रमुख बनाया गया।
इसके बाद मुशर्रफ ने शरीफ को सत्ता से बेदखल करते हुए सैन्य तख्ता पलट किया और जियाउद्दीन को दो साल की एकांत कारावास की सजा दी गई। इसके अलावा उन्हें सेना से बर्खास्त करते हुए उनकी सम्पत्ति जब्त कर ली गई। उसके बाद मुशर्रफ ने पाशा को देश के खुफिया ब्यूरो का प्रमुख बना दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा ने कहा कि लादेन के छिपने के लिए एबटाबाद में ठिकाना तैयार करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शाह जिम्मेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications