विस्‍फोट में घायल इजरायली महिला की हालत गंभीर

car blast
नई दिल्‍ली। राजधानी में औरंगजेब रोड पर प्रधानमंत्री आवास से महज 500 मीटर दूरी पर इजराइली दूतावास की कार में सोमवार को हुए भयानक धमाके की आवाज संसद तक गयी। गाड़ी में सवार इजराइली राजनायिक और उसकी पत्‍नी घायल हुई थे। राजनयिक की पत्‍नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इजरायल सरकार ने यह आशंका जरूर व्‍यक्‍त कर दी है कि यह आतंकी हमला हो सकता है।

कार धमाके में घायल इजरायली महिला की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके बाएं पैर की एक नस में दिक्कत है, जिसके चलते उसको आंशिक पैरालिसिस भी हो सकता है। अभी डॉटरों की एक टीम उनकी देख रेख में लगी हुई है। महिला का इजाल कर रही प्राइमस अस्‍पताल की टीम के प्रमुख डॉ अरूण भनोट ने बताया कि अभी उन्‍हें आई सी यू में रखा गया है।

उनके शरीर मे बम की कीलें भी घुसी हुई है। उनके शरीर से रीढ़ की हड्डी की कील निकाली गयी। लीवर में भी चोट आई है, लेकिन अभी किसी भी तरह का आपरेशन नहीं होगा। डॉक्‍टर उनकी 24 घंटे निगरानी कर रहे है। वहीं परिजनों ने उनों इजराइल ले जाने की इच्‍छा जताई है, मगर जब तक उनकी हालत थोड़ी सामान्य नहीं हो जाती तब तक इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+