दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

चैनलों के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि इन सीसीटीवी से 3-5 सेकंड के शॉट मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गयी है। इस फुटेज में एक लड़का दिख रहा है जो लाल रंग की बाइक पर सवार था। अभी नंबर प्लेट की डिटेल्स का पता नहीं चल पाया है। पुलिस फुटेज और पड़ताल और विश्लेषण कर रही है। वह शख्स भूरे रंग की जैकेट में दिख रही है।
पुलिस के मुताबित इस ब्लास्ट में लाल रंग की एक मोटरबाइक का इस्तेमाल किया गया है। अभी तक कोई भी चश्मदीद गवाह सामने नही आया है। इजराइल एंबेसील, खान मर्केट और पीएम निवास में लगे सीसीटीवी फुटेज को इस्कैन कर जांच किया जा रहा है। पुलिस सुरागों के अभाव में कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications