गांधी परिवार के कारण ही पिछड़ा रायबरेली: मायावती

लखनऊ। यूपी में विकास न होने के लिए सबसे ज्यादा जिम्‍मेदार कांग्रेस ही है। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष व मु यमंत्री मायावती ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसदीय क्षेत्र रायबरेली के पिछड़ेपन के लिए गांधी परिवार जि मेदार है और यह परिवार इसके लिए उनकी पार्टी को जानबूझकर बदनाम कर रहा है।

मायावती ने उन्नाव और रायबरेली की चुनावसभाओं में कहा कि यह परिवार बसपा सरकार के खिलाफ तरह-तरह की साजिश कर बदनाम करने में जुटा है। वास्तविकता तो यह है कि कांग्रेस, सपा और भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी। महंगाई को लेकर पूरा देश परेशान है और यह कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई चरम पर है और इसे रोकने में केन्द्र सरकार विफल है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में दोबारा आने पर बसपा सरकार जनहित के काम को आगे बढ़ायेगी। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने अपने सीमित साधनों से राज्य का विकास किया जिससे कुछ हद तक बेरोजगारी दूर हुई और पलायन भी रूका। मायावती ने कांग्रेस के प्रचार को नाटक बातते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ने रायबरेली का विकास किया होता तो आज गांधी परिवार को गली-गली घूमकर वोट मांगने की जरूरत नही पड़ती और किस्म-किस्म की नाटकबाजी भी उन्हें नहीं करनी पड़ती। दिल्ली में बैठे ही उन्हें वोट मिल जाते यदि गांधी परिवार ने अपनी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभाया होता।

उन्होंने कहा कि रायबरेली के लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं सुधर सकी तो इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की हालत कितनी खराब रही होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबी दूर करने का स्थायी समाधान न कांग्रेस ने निकाला और न ही गांधी परिवार ने। इसके विपरीत गांधी परिवार उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्यों में बसे लोगों का भिखारी की संज्ञा देकर अपमानित कर रहा है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस के नाटक को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है, इसके लिए यह तय है कि जनता उसे चुनाव में जरूर जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+