सुल्तानपुर के चुनावी मंच में साथ नजर आये राहुल-प्रियंका
अमेठी और रायबरेली में जनसभाएं और रोड शो करने वाली प्रियंका गांधी से सबको उम्मीद थी कि वो अपना भाषण देंगी लेकिन उन्होंने मौन रहकर काफी सवालों की बौछार को रोक दिया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक बार फिर से विकास का मु्द्दा दोहराया। उन्होंने कहा कि तरक्की चाहिए तो कांग्रेस का साथ दीजिये। हमें सत्ता नहीं देश और प्रदेश का विकास चाहिए।
कांग्रेस के गढ़ सुल्तानपुर से सांसद संजय सिंह की पत्नी सारिका सिंह अमेठी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं जिनके लिए प्रियंका रोड शो कर चुकी हैं। राहुल-प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोग काफी बेकरार दिखे। जिस समय राहुल-प्रियंका सुल्तानपुर की धरती पर अवतरित हुए उस समय लोगों का सैलाब उनकी ओर इस कदर बढ़ा कि लोगों ने सुरक्षा घेरा ही तोड़ दिया।
सभी की यह चाहत थी कि वो राहुल-प्रियंका से हाथ मिला सकें। लेकिन थोड़े ही समय में लोगों को राहुल-प्रियंका से दूर कर दिया गया। आपको बता दें कि सुल्तानपुर में 15 फरवरी को वोटिंग है। 2007 के चुनाव में कांग्रेस का इस जिले में खाता भी नहीं खुल सका था, देखते हैं इस बार राहुल-प्रियंका की य़ह कोशिश कितना रंग लाती है। देखना दिलचस्प होगा कि बहन प्रियंका अपने भाई राहुल के लिए सीट जुटा पाती हैं कि नहीं।













Click it and Unblock the Notifications