दूसरे चरण का मतदान समाप्‍त, 61 प्रतिशत हुई वोटिंग

Polling
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के दूसरे चरण का मतदान शनिवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। दूसरे चरण में राज्‍य के 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें 1,94,93,520 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग के लिए कुल 1098 उम्‍मीदवार हैं, जिमें 1021 पुरुष प्रत्‍याशी हैं व 76 महिलाएं व 1 किन्‍नर प्रत्‍याशी है। मतदान के लिए कुल 12995 केंद्र बनाये गये हैं, जहां करीब 22 हजार ईवीएम का प्रयोग किया जायेगा।

आज जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें आज़मगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाज़ीपुर, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं। हम दिन भर मतदान केंद्रों सेइ आपको आपको ताज़ा खबरें देंगे।

6:00 बजे। यूपी के दूसरे चरण की वोटिंग खत्‍म हो चुकी है। इस साल यहां 61 फीसदी मतदान हुआ है, जो पहले की तुलना में काफी ज्‍यादा है। इन सीटों पर आम तौर पर 30 से 50 प्रतिशत वोटिंग की होती रही है। इस साल बदलाव जरूर दिखाई देगा।

3:00 बजे। दोपहर एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान की खबर आयी है। हालांकि इस समय सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। अब तक संतकबीरनगर में 29 फीसदी, मऊ में 21 फीसदी, आजमगढ़ में 22, बलिया में 24 फीसदी, मऊ में 28 फीसदी, कुशीनगर में 38, गोरखपुर में 24, महाराजगंज में 35, गाजीपुर में 31 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

2:30 बजे। भाजपा नेता योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि एक साल के अंदर फिर से चुनाव होंगे। इस पर भाजपा के अन्‍य नेताओं ने उनके प्रति तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्लिक करें और पढ़ें खबर विस्‍तार से।

1:00 बजे। 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान की खबर मिली है।

11:30 बजे। कई मतदान केंद्रों में ईवीएम में गड़बड़ी की खबर मिली है। चुनाव कर्मचारी सभी जगह का दौरा कर ईवीएम को बदलने का काम कर रहे हैं।

10:55 बजे। संतकबीरनगर के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 64 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं होने की वजह से जमकर हंगामा हुआ। पडरौना के तुलसी इंटर कालेज में स्‍वामी प्रसाद मौर्या और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प।

10:48 बजे। अभी अभी खबर मिली है कि मऊ में कुछ शरारती तत्‍वों ने मतदान केंद्रों पर हंगामा शुरू कर दिया, जिस वजह से पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यहां पर कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग रोकनी पड़ी।

10:30 बजे। चुनाव आयोग से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक 9 बजे तक 15 फीसदी मतदान हो चुका है। साथ ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

10:00 बजे। पडरौना के तुलसी इंटर कालेज में स्‍वामी प्रसाद मौर्या और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई।

9:00 बजे। आसमान साफ है, लेकिन फिर भी सुबह लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। उम्‍मीद की जा रही है एक डेढ़ घंटे में वोटरों की संख्‍या बढ़ेगी।

प्रमुख बातें-

- बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी दो सीटों - मऊ और घोसी से चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए वो बेल पर जेल से बाहर आये हैं।

- 35 प्रतिशत उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- दूसरे चरण के 41 प्रतिशत प्रत्‍याशी करोड़पति हैं।

- प्रचार के दौरान शराब, रुपए, महिलाओं को साड़ी बांटने की सबसे ज्‍यादा शिकायतें पूर्वांचल से ही मिली हैं।

- इस चरण में 34 विधायकों की किस्मत भी दांव पर लगी है।

- आज जिन उम्‍मीदवारों को वोट दिया जा रहा है उनमें 96 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय के हैं। यह संख्‍या काफी कम मानी जा रही है।

- जानिए कितने प्रकार के होते हैं मतदाता?

7:30: बजे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। आजमगढ़ के मुस्लिम बहुल्‍य इलाकों को सबसे ज्‍यादा संवेदनशील माना जा रहा है। लिहाजा वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

7 बजे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 12,995 केंद्रों पर मतदान शुरू। मौसम पलटने के कारण यूपी में ठंड बढ़ गई है, जिसका असर यहां सुबह के मतदान पर साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर के कारण मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्‍या काफी कम है। उम्‍मीद है सूरज चढ़ने पर संख्‍या बढ़ जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+