ये वादा रहा ना होंगे जुदा... प्रॉमिस डे पर खास

हैप्पी प्रॉमिस डे, जी हां प्यार के इस महिने में आज का दिन प्यार के वादे के नाम होता है। इस दिन जो आपके लिए सबसे खास होते हैं उनसे आप कुछ वादें करते हैं। ताउम्र साथ देने का वादा, अपनी गलत आदतों को छोड़ने का वादा उसकी हर खुशी और गम में साथ रहने का वादा। ताकि वक्त के साथ साथ उनका रिश्ता और भी गहराता जाए।
वैसे तो प्यार के लिए कोई खास दिन तय नहीं है जब दो प्यार करने वाले दिल मिल जाएं वो ही खास बन जाता है। यह तो भावनाएं होती है, और कहते भी हैं प्यार के बादल तो कभी भी उमड़ सकते हैं। लेकिन यह माना जाता है कि फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए कुछ खास ही होता है। इस महिने में लोग अपने प्यार का इजहार कुछ अ लग ही अंदाज में करना चाहते हैं। अब चाहे इस प्यार के महिने में वो फूल देकर किये जाए या कभी ना टूट सकने वाला वादा दे कर।
प्रॉमिस डे पर बहुत से जोड़े अपने प्यार से वादा कर यह अहसास दिलाते हैं कि वो कितना खास है। ऐसा कतई नहीं है कि यह वीक सिर्फ दो प्यार करने वालों के लिए ही बना है। दोस्तों के बीच भी इस खास दिन को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। कुछ लोग अपने दोस्तों को उपहार देकर कर अपनी दोस्ती और पक्की करते हैं और प्रॉमिस डे पर उन्हें कोई ऐसा वादा करते हैं जो वह हमेशा निभा सकें।
अब बात यह है कि यह वादा कब तक निभता है तो जो युवा वादे की अहमियत समझते हैं वो जीवन भर अपने किये हुए वादे को निभाते हैं और कुछ नहीं। यह तो आप पर निर्भर करता है कि आपने किसी से जो वादा किया है उसे किस हद तक पूरा करते हैं। अगर आप किसी अपने को कभी नहीं खोना चाहते या किसी शक्स के साथ जीवनभर रहना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है। जैसा भी वादा हो उसे सच्चे मन से करें और दिल से निभाए तभी आपका वह रिश्ता आपकी जिंदगी तक आपके साथ चलेगा।
इस खास दिन पर आप अपने किसी खास से यह वादा किजिए कि आप उनका साथ हर खुशी और गम में देंगे। उनके हर कदम पर एक और कदम होगा जो उनके साथ होगा। हर हाल में आप यह रिश्ता जीवन भर निभाएंगे, लेकिन यह याद रहे कि यह वादा आपने पूरे मन के साथ किया हो और आप तहे दिल से इसे निभाएं।
तो फिर किस बात का इंतजार है इस प्रॉमिस डे पर किजिए एक ऐसा वादा जो आपके रिश्ते की गहराई को बयां करे, और बंध जाएं रिश्तों के अटूट बंधन में।












Click it and Unblock the Notifications