उड़ीसा में जहरीली शराब पीने से 26 की मौत

गांवों से अन्य बीमार लोगों को अस्पतालों में लाया जा रहा है। यह हादसा सोमवार की रात कटक जिले के महीधारपाडा क्षेत्र में हुआ जहां पीडि़तों ने शराब पी थी। जिला कलेक्टर गिरीश एसएन ने कहा कि महीधारापाडा के पांच किलोमीटर के दायरे में लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने हालांकि इसे जहरीली शराब से हुआ हादसा मानने से इंकार किया और कहा कि लोगों की मौत अवैध दवाओं के सेवन से हुई न कि शराब से और शराब स्थल से बड़ी मात्रा में खांसी के सीरप की शीशियां जब्त की गई हैं।
दूसरी ओर, कलेक्टर के तर्को को खारिज करते हुए औषधि नियंत्रक एपी दास ने कहा कि मेरा पक्के तौर पर मानना है कि यदि कोई आदमी दूषित सिनामन वाटर-बीपी पीता है तो इससे कभी उसकी मौत नहीं होगी जो विभिन्न ब्रांडों के तहत बेचा जाता है। मुख्य सचिव बीके पटनायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अब तक आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications