अश्लील फिल्म देखने के चलते कांग्रेस ने उड़ाया भाजपा का मजाक
कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा के पास मनोरंजन करने के लिए हर तरह का साधन मौजूद है। खुद को आदर्श चरित्र कहने वाली भाजपा इस गंदी हरकत को भी भूनाने में लगी है तो वहीं अभिषेक मधु सिंधवी ने भी भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताया और कहा कि भाजपा तो दोहरे चरित्र की मालकिन है।
यही नहीं कर्नाटक के तीनों मंत्रियों को जेल भेजने की मांग समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर अश्लील फिल्म देखना लोकतंत्र और जनता का अपमान है, ऐसे लोगों को तो तत्काल जेल भेज देना चाहिए।
गौरतलब है कि मंगलवार को एक निजी चैनल पर दिखाया गया कि कर्नाटक सरकार के तीन मंत्री एक महत्वपूर्ण बहस के दौरान विधानसभा में बैठकर अश्लील फिल्म देख रहे थे। तीनों के नाम है सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सेवदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और पर्यावरण मंत्री जे कृष्णा पालेमार।













Click it and Unblock the Notifications