गंदी मानसिकता के शिकार तीनो मंत्री को जेल भेजो: अन्ना हजारे
इसी क्रम में समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कर्नाटक के तीनों मंत्रियों को जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर अश्लील फिल्म देखना लोकतंत्र और जनता का अपमान है, ऐसे लोगों को तो तत्काल जेल भेज देना चाहिए।
अन्ना ने कहा कि आज हर पार्टी में ऐसे लोग हैं। ऐसे लोगों को टिकट देने की होड़ हर पार्टी में लगी है जो संसद और विधानसभा को गंदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से आज देश का भविष्य खतरे में पड़ गया है। जिनकी मानसिकता इतनी गंदी है वो भला देश की बहनों की क्या रक्षा करेंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को एक निजी चैनल पर दिखाया गया कि कर्नाटक सरकार के तीन मंत्री एक महत्वपूर्ण बहस के दौरान विधानसभा में बैठकर अश्लील फिल्म देख रहे थे। तीनों के नाम है सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सेवदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और पर्यावरण मंत्री जे कृष्णा पालेमार।













Click it and Unblock the Notifications