'फलक केस का आरोपी जाएगा जेल'

sheila dikshit
नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज उम्मीद जतायी कि एम्स के टामा सेंटर में भर्ती बच्ची फलक के मामले में पुलिस भलीभांति जांच करेगी और दो साल की इस बच्ची की मौजूदा हालत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात के बाद शीला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे उम्मीद है कि पुलिस मामले की गहरायी तक जाएगी। इसका यह मतलब नहीं है कि केवल दिल्ली पुलिस ही यह काम करेगी बल्कि बाहर की पुलिस भी मदद करेगी।

उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह मानती हैं कि फलक मामला मानव तस्करी का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काफी दु:खद घटना है। साथ ही उम्मीद जतायी कि बच्ची का जीवन बच जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यही कह सकती हूं कि वह तेजी से स्वस्थ हो। बहुत दु:खद है कि सभ्य समाज में ऐसी चीजें हो रही हैं। गृह मंत्रालय ने कल दिल्ली पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी और इसे मानव तस्करी का मामला बताया था। फलक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के टामा सेंटर में 18 जनवरी को भर्ती कराया गया था।

उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। उसके दोनों हाथ टूटे हुए थे। पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान थे और उसके गालों को गर्म लोहे से जलाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उसका जीवन बचाने के लिए उसके दिमाग की सर्जरी की और उसके बाद दो और आपरेशन किये गये। डाक्टरों का कहना है कि उसकी और कई ऐसी सर्जरी करनी होंगी लेकिन उसके खून में संक्रमण का स्तर कम नहीं होने के कारण फिलहाल कोई आपरेशन नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+