तरक्की चाहिए तो कांग्रेस को दीजिये वोट: प्रियंका गांधी
अब से थोड़ी देर पहले अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठीवासियों मुझे आप से सिर्फ इतना कहना है कि प्रदेश की हालत को सुधारना है तो कांग्रेस पर भरोसा कीजिये। क्योंकि यहां के सांसद यानी आपके बेटे राहुल गांधी की क्या सोच है? इसे आप भली-भांति जानते हैं।
उन्होंने अमेठी के लिए क्या किया है उसके बारे में मुझे कुछ कहना नहीं है, वो सब कुछ आपके सामने हैं और वो ऐसी ही तरक्की पूरे प्रदेश में जानते हैं, क्योंकि उनकी सोच को अमली जामा प्रदेश की सरकार के चलते नहीं मिल पाता है।
आप तरक्की करना चाहते हैं तो राहुल जी पर भरोसा करते हुए कांग्रेस को वोट दीजिये। यूपी के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें वो मौका नहीं मिला पाता है जो महाराष्ट्र और दिल्ली के लोगों को मिलता है इसलिए वो हमसे आगे हैं।
प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि चुनाव आते हीं लोग आपसे बहुत बड़े-बड़े वादे करने लगते हैं, लोग आपसे मिलने चले आते हैं , मैं भी चली आयी हूं। लेकिन हां कांग्रेस औरों से अलग है, वो ना तो आपको धर्म के नाम पर बांट रही है और ना ही आपकी जाति पूछ रही है, वो तो आपके विकास की बात कर रही है।
प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी को बहुत बड़ा ढीठ बताया और हंसते हुए कहा कि वो हमेशा अमेठी आने की तैयारी करते रहते हैं तो एक दिन मैंने पूछा कि आप जब देखो यहां आने के लिए तैयार रहते हैं क्या आपको पता है कि लोग आपके जाने से खुश होते भी हैं कि नहीं? तो उनका जवाब आया कि मुझे इससे कुछ लेना-देना नहीं है, मैं तो बस अपना काम करता हूं। अगर मेरे चलते अमेठी और यूपी का कुछ भला हो जाये तो मैं अपने आप को धन्य समझूंगा।
मैरून रंग के लंबी बाजू के ब्लाउज और मैरून बार्डर की साड़ी पहने प्रियंका गांधी के सादगी पूर्ण भाषण को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी। प्रियंका आज अमेठी, रायबरेली और गौरीगंज में 30 चुनावी जनसभाएं करेंगी। प्रियंका इन तीनों जगह के अलावा भी यूपी में प्रचार करेंगी, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications