पाक में हवाई हमला, कई आतंकवादी और चरमपंथी ढेर

इसमें 20 आतंकवादी मारे गए। ओरकजई क्षेत्र में हुए हवाई हमले में मारे गए आतंकवादियों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का एक स्वयंभू कमांडर मुल्ला मोइनुद्दीन भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि कुर्रम के जोगी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 आतंकवादी मारे गए हैं। कल भी इस इलाके में हुए संघर्ष में 14 सैनिक और 50 से अधिक चरमपंथी मारे गए थे।
गौरतलब है कि आतंकवादियों ने पिछले शुक्रवार को तड़के ऐबटाबाद शहर में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने के नजदीक स्थित पाकिस्तान सैन्य अकादमी पर रॉकेटों से हमला किया। यह हमला वहां सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी के नेतृत्व में हुई एक बैठक के चंद घंटे बाद हुआ। उल्लेखनीय है कि इसी सैन्य अकादमी के नजदीक स्थित एक ठिकाने में अमेरिका ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications