'राहुल को पीएम और अखिलेश को सीएम बनने की चिंता'

कन्नौज। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें देश और प्रदेश की जनता की नहीं बल्कि अपने पुत्रों क्रमश: राहुल गांधी और अखिलेश यादव के भविष्य की चिंता है। गडकरी ने आज यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव को यह चिंता नहीं है कि प्रदेश का विकास हो। उन्हें सिर्फ अपने पुत्र अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है।

यहीं बात सोनिया गांधी भी है जिन्हें कि पुत्र राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की चिंता है। भाजपा अध्यक्ष ने बसपा मुखिया और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को भी निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने जो दस हजार करोड रुपये मूर्तियां और हाथी बनवाने पर खर्च किये, उनसे इतने कोल्ड स्टोरेज बनाए जा सकते थे कि किसानों का आलू सड़ नहीं पाता।

गडकरी ने केन्द्र में अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में छह साल तक सत्ता में रही भाजपानीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उपलव्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी की राजग सरकार को याद करिए। महंगाई पर अंकुश था। मगर आज गेहूं सस्ता और ब्रेड महंगी। केन्द्र में सत्तारुढ कांग्रेसनीत संप्रग सरकार दागी मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं कर रही़। जबकि उच्चतम न्यायालय भी इस पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा केन्द्र में कांग्रेसनीत सरकार को समर्थन दे रहे है जबकि यहां एक दूसरे के विरोध का दम भरते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+