'भाजपा की सरकार बनी तो कीचड़ में फंस जाएगा प्रदेश'
शरद यादव ने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा के चुनाव घोषणापत्र झूठ का पुङ्क्षलदा हैं और यह घोषणा पत्र सच से परे हैं इनका हकीकत से कोई नाता नहीं है। यादव ने कहा कि कमल की जड़ कीचड में रहती है और यदि भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश भी कीचड में चल जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं है और उन्होंने पार्टियों के जारी चुनाव घोषणापत्र की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि इन घोषणा पत्रों के माध्यम से पार्टियां जनता को बहलाने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है जहां कि मिट्टी उपजाऊ है लेकिन प्रदेश सरकार इस उपजाऊ मिट्टी को ऊसर बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती का हाथी बिना महावत का है जो सामने वाले को कुचल देता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को बिजली पानी मुफ्त में दिया जायेगा और बिहार की तर्ज पर राज्य का सुनियोजित विकास किया जायेगा।
शरद यादव ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उसका पंजा अशुभ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने लम्बे समय तक प्रदेश में शासन किया लेकिन राज्य में विकास नहीं हो सका अब एक बार फिर कांग्रेस लोगों से सरकार बनाने की अपील कर रही है ताकि वह राज्य का विकास कर सके। डन्होंने कहा कि जब कांग्रेस इतने वर्षों के शासन के बाद भी विकास नहीं कर पायी तो आखिर अब क्या कर लेगी। अब उसके नेता झूठमूठ में विकास का ढिढोरा पीट रहे हैं। सपा की आलोचना करते हुए उन्होंने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया तथा कहा कि वह तो सिर्फ एक परिवार का संगठन है।













Click it and Unblock the Notifications