मायावती लालची और मुलायम मौकापरस्त: दिग्विजय सिंह

लखनऊ। चुनावी समर के बीच में जुबानी मुकाबला जारी है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एका बार फिर से मायावती और बसपा सरकार पर कटाक्ष किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अपने आपको दलितों की मसीहा कहने वाली मायावती को केवल दौलत से प्रेम है। वो जबरदस्ती तानाशाही रवैया अपनाकर लोगों के अंदर खौफ पैदा करती हैं।

लेकिन पिछले पांच सालो में केवल मूर्तियां बनवा कर उन्होंने अपना उल्लू सीधा किया है। जनता इस बात को भली-भांति समझती है इसलिए इस बार के चुनाव में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस ने काबिल और सही लोगों को अपनी पार्टी का टिकट दिया है। कलावती बिंद और शैलेश सिंह दोनों समाज सेवा में जुटे थे। बसपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने दोनों को फर्जी मुकदमे में जेल में ठूंस दिया।

यही नहीं दिग्गी राजा ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि शाही इमाम के दामाद को सपा ने मैदान में उतारा है, इसलिए वे सपा के समर्थन में बोल रहे हैं। मुलायम सिंह एक मौका परस्त इंसान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+