यूपी में पहले चरण में 284 प्रत्याशियों में 109 दागी
चुनावों में जिस प्रकार अपराधियों व दबंगों को वर्चस्व बढ़ रहा है उससे साबित होता है कि आने वाले समय में राजनीति सिर्फ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के लिए रह जाएगी। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल यह दावा कर रहे हैं कि उनके प्रत्याषी साफ सुथरी छवि के हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एसोसिएषन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने 15, बसपा ने 24, भाजपा ने 24, सपा ने 28, जनता दल यू ने 5, पीस पार्टी ने 12 व रालोद ने एक ऐसे प्रत्याषी को टिकट दिया है जिनकी छवि खराब है।
एसोसिएशन के सर्वे में सामने आया कि 284 प्रत्याशियों में 144 करोड़पति हैं। इस बार करोड़पति उम्मीदवारों का प्रतिषत 51 है जबकि पिछले चुनाव में मात्र 22 प्रतिशत उम्मीदवारों ने ही खुद को करोड़पति घोषित किया था। चुनाव में छह ऐसे उम्मीदवार भी भाग्य आजमा रहे हैं जिनकी सम्पत्ति एक लाख से भी कम है।
सर्वाधिक मुकदमों वाले प्रत्याषियों की बात करें तो सबसे ऊपर नाम आता है सपा प्रत्याशी मित्रसेन का जिन पर 36 मुकदमें हैं। इसके बाद जितेन्द्र सिंह बब्लू (पीस पार्टी), इन्द्र प्रताप (पीस पार्टी), मो अहमद अंसारी (बीएसपी), महेष चन्द्र मिश्र (बीएसपी), त्रियंबक नाथ (सपा), अब्दुल मसूद (सपा), सूर्यवेष्वर सिंह (भाजपा), राम फेरन पाण्डेय (बीजेपी) व अभय सिंह (सपा) के नाम प्रमुख हैं। इस छोटी सी हकीकत से तो पता चल ही जाता है कि कोई भी दल इससे अछूता नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications