बैंगलोर: जिस्म का सौदा करने वाली तीन टीवी एक्ट्रेस गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को उसके मुखबिरों ने सूचना दी कि शहर स्थिति एचएसआर लेआउट में एक मकान है जहां सुनियोजित ढंग से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना पाकर फौरन मकान पर छापा मारा और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों की पहचान सुषमा, दीक्षिता और अनीता के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि यह तीनों युवतियां कई टेलीविजन धारावाहिको में काम कर चुकी हैं। सुषमा के पति कृष्णमूर्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह दम्पती वेश्यावृत्ति के लिए अभिनेत्रियों को झांसा देता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गईं युवतियां एक रात का 25 से 30 हजार रुपये तक लेती थी।












Click it and Unblock the Notifications