मुलायम के हुए बुखारी तो कांग्रेस और भाजपा हुईं कड़क

मुलायम सिंह यादव की पार्टी को समर्थन देने वाली बुखारी की अपील पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब सपा प्रमुख ने कल्याण सिंह को साइकिल से उतारकर अब सैयद अहमद बुखारी को बैठा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी सपा प्रमुख ने कल्याण सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल किया था। जिन्होंने अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
वहीं भाजपा ने भी सैयद अहमद बुखरी को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। बुखारी द्वारा सपा को वोट देने की टिप्पणी पर भाजपा ने अपने मुस्लिम नेता को ही मोर्चा संभालने के लिए कहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सैयद अहमद बुखारी मुस्लिमों के हितैशी नहीं हैं। वो राजनीतिक हथकंडे अपना रहे हैं।
गौरतलब है कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुस्लिम वोटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में मुलायम सिंह ने बुखारी की मदद से मुस्लिम वोटरों को अपनी तरफ मोड़ने की कोशिश की है। जिसकी वजह से दूसरे राजनीतिक दलों को नुकसान हो सकता है। अब देखना है कि बुखारी की अपील के बाद मुस्लिम वोटर मुलायम सिंह का कितना साथ देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications