यूपी: कल आएगी पांचवें चरण की अधिसूचना

up elections 2012
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण की अधिसूचना कल जारी होगी। इस चरण में उपेक्षा की त्रासदी झेल रहे बुंदेलखण्ड के कई जिलों तथा समाजवादी पार्टी (सपा) तथा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ कहे जाने वाले इलाके में चुनाव होंगे। इस दौर के चुनाव में प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव तथा भाजपा की मुखर नेता उमा भारती समेत कई सियासी हस्तियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिये सात चरणों में होने वाले चुनाव के पांचवें चरण की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। उसके साथ ही इस दौर के चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पांचवें चरण के चुनाव में प्रदेश के फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाई नगर, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा जिलों की कुल 49 विधानसभा सीटों के लिये आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा।

इस चरण के मतदान के लिये 11745 मतदान केन्द्र तथा 16781 मतदेय स्थल बनाये जाएंगे जिन पर 18459 इलेक्‍ट्रानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में एक करोड़ 53 लाख 86 हजार 187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 85 लाख आठ हजार 626 पुरुष, 68 लाख 77 हजार 214 महिला तथा 347 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। पांचवें चरण के लिये नामांकन चार फरवरी तक दाखिल किये जा सकेंगे जिनकी जांच छह फरवरी को होगी। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख आठ फरवरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+