पाकिस्तान में भी दिखा भारतीय गणतंत्र का जोश

सब्बरवाल ने गणतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़ा और उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति के गीत पेश किए। इस कार्यक्रम का आयोजन उच्चायोग के भीतर कड़ी सुरक्षा वाले कूटनीतिक एन्क्लेव में किया गया।
इस्लामाबाद में पारंपरिक कार्यक्रम के अतिरिक्त भारतीय उच्चायोग आगामी 27 जनवरी को लाहौर में और 29 जनवरी को कराची में गणतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। अग्रणी व्यवसायियों, नेताओं, समाज के कार्यकर्ताओं और पत्राकारों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इसमें उच्चायुक्त भी मौजूद रहेंगे। पिछले साल भारतीय उच्चायोग ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। विगत 15 वर्षों से अधिक समय में कराची में यह पहला कार्यक्रम था। इस तरह का अंतिम कार्यक्रम शहर में 1994 के उत्तराद्र्ध में वाणिज्य दूतावास के बंद होने से पहले किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications