'खंडूड़ी है जरूरी' लेकिन सिर्फ भाजपा के लिए: राहुल गांधी
प्रदेश की सत्तासीन पार्टी भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश अगर विकास नहीं कर पा रहा है उसके पीछे कारण कमल का फूल है। उन्होंने भाजपा के 'खंडूड़ी है जरूरी' नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि खंडूड़ी राज्य के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए जरूरी हैं।
जब वो अपनी सच्चाई से भाजपा में फैले भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे थे तो खंडूरी को भाजपा ने हटा दिया उसके बाद जब पोखरियाल ने पूरे प्रदेश को लूट लिया और चुनावों का वक्त आया तो फिर से खंडूरी को सीएम की कुर्सी पर बिठाकर बीजेपी लोगों के सामने ले आयी है। उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्टर्डिया, खनन जैसे घोटालों में लिप्त दोषियों को दंडित किया जाएगा।
राहुल गांधी ने जूते वाली घटना पर कहा कि जूता फेंकने से उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। राहुल ने कहा कि लोग सोचते हैं कि जूता-चप्पल मार देने से राहुल गांधी भाग जाएगा लेकिन राहुल भागने वाला नहीं है। राहुल गांधी ने कहा जिसे जो करना है उसे करने दो, वो अपना काम करते आये हैं और करते रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications