'नेहरू-इंदिरा की भी मूर्तियों को ढ़को'

शनिवार को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी जिसमें कांग्रेस के झंडे जब्त करने और पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और ऎसी ही अन्य नेताओं की सार्वजनिक स्थानों पर जनता के पैसों से लगी मूर्तियों को ढकने की मांग की गयी है।
जनहित याचिका आदिवासी समाजोत्थान एवं कल्याण समिति की ओर से दायर करवायी गयी है। याचिका में इस बात की भी अपील की गयी है कि अदालत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का चुनाव में प्रयोग करने पर रोक लगाए। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश की अदालत में 24 जनवरी को सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications