'माया ने किया आदिवासियों के साथ अन्याय'

सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज उत्तरप्रदेश की मायावती सरकार पर आदिवासियों के लिये बनाई गयी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे को नई पहचान दिलाने के लिये कांग्रेस का शासन होना जरूरी है। राहुल ने जिले के आदिवासी बहुल दुद्धी क्षेत्र में आदिवासी सशक्तीकरण धन्यवाद रैली में कहा कि राज्य की मायावती सरकार ने हर तबके के साथ हक-तलफी की है और आदिवासी लोग भी इससे अछूते नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी विधेयक लाकर आदिवासियों को उनकी जमीन का अधिकार दिलवाया लेकिन उत्तर प्रदेश में उस पर सही तरीके से अमल नहीं किया गया जिससे यहां के आदिवासियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल सका। कांग्रेस को किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी करार देते हुए राहुल ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस नीत सरकार ने काश्तकारों का 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ करके उनके भविष्य में ण लेने के रास्ते खोले।

उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार पर केन्द्रीय योजनाओं के धन को हड़पने का एक बार फिर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा विकास योजनाओं के लिये भेजे जाने वाले धन को लखनऊ में बैठा हाथी खा जाता है। राहुल ने समाजवादी पायर्टी (सपा) की भी आलोचना करते हुए कहा लखनऊ में उम्मीद की साइकिल (सपा का चुनावी नारा) लिखे बैनर लगे हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, उनके शासन से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है, यह तो आप सब जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+