अन्ना ने राहुल-पीएम समेत 5 लोगों को चिठ्ठी लिखी
नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर से लोकपाल पर अपनी आवाज बुलंद की है। अन्ना हजारे ने आज कांग्रेस युवराज राहुल गांधी और पीएम मनमोहन सिंह समेत 5 राजनेताओं को लोकपाल के मुद्दे पर चिठ्ठी लिखी है। अन्ना हजारे ने राहुल गांधी और प्रधानमंत्री से चिठ्ठी में 5 सवाल किये हैं।
अन्ना ने साफ तौर पर पीएम और राहुल गांधी से कहा है कि आप लोग दिल पर हाथ रखकर बताएं कि क्या यही सशक्त लोकपाल है, क्या सीवीसी व्हिसल ब्लोअर की रक्षा कर सकेगा? आप इसका जवाब अपनी अंतरात्मा से पूछ कर दीजिये।
अन्ना ने पीएम मनमोहन सिंह से कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आप 80 साल के हो गए हैं। देश ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब समय आ गया है कि आप देश को कुछ दीजिए।
मजबूत लोकपाल बिल लाइए, देश आपको याद रखेगा। तो वहीं अन्ना ने राहुल गांधी से पूछा कि आप जिस लोकपाल को लेकर आये हैं उसे संवैधानिक दर्जा देना चाहिए। इधर, टीम अन्ना ने भी राहुल गांधी, मायावती, मुलायम सिंह यादव और नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखकर सख्त लोकपाल बिल की मांग की है।













Click it and Unblock the Notifications