'प्रियंका गांधी तो ब्यूटी विद ब्रेन हैं'

प्रियंका गांधी..तो देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है...यह कहना है फैशन जगत के चार्मिंग स्टार और बॉलीवुड के हैंडसम हीरो जान अब्राहम का।

उन्होंने आगे कहा कि अक्सर सुंदरियों की बात होती है लोग फैशन जगत और फिल्मी दुनिया की ओर टकटकी लगा लेते हैं लेकिन प्रियंका गांधी इन दोनों क्षेत्रों से अलग और सबसे आगे हैं। उनकी हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस सब इतना गजब का है, जिसके बारे में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है। रियली सी इज ब्यूटी विद ब्रेन।

यह कहना केवल जान अब्राहम का ही नहीं बल्कि यूपी के उन अमेठी वासियों औऱ रायबरेली वालों का भी है जिनसे दौरे के दौरान प्रियंका गांधी रूबरू हुईं। हमेशा से प्रियंका गांधी लोगों के बीच में एक स्टार में रूप में अवतरित हुई हैं। प्रियंका जब दिल्ली में होती हैं तो वो पाश्चात्य सभ्यता के वस्त्रों में भी दिखायी देती हैं लेकिन जब वो यूपी आती हैं तो वो कॉटन सा़ड़ी और लांग स्लीव के ब्लाउज में नजर आती हैं जो कि गांधी परिवार की पहचान हैं।

प्रियंका के लुक की चर्चा उनकी दादी इंदिरा जी से की जाती है, उनके चेहरे में इंदिरा जी को लोग खोजते हैं, प्रियंका की हेयर स्टाइल, उनकी दादी के बालों की याद दिलाती है, जिन्हें शायद प्रियंका भी समझती है जिसे भूनाने में वो पीछे भी नहीं है।

अपने भाई राहुल से इस बार अमेठी और रायबरेली से 10 सीटे जीतवाने का वादा करने वाली प्रियंका ने इस बार भी अपनी छवि और अपने बातों से लोगों को मोहने की कोशिश की है। देखना दिलचस्प होगा कि लोग उनसे और उनकी बातों से किस हद तक प्रभावित होते है। लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका का क्रेज लोगों में किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+