घूसखोर है पंजाब की गठबंधन वाली सरकार: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi
कपूरथला। प्रचार के लिए पंजाब के कपूरथला पहुंची कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने अकाली-भाजपा गठबंधन वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि यहां की सरकार घूस लेकर युवाओं को नौकरी दे रही है। उन्‍होंने राज्‍य सरकार पर केंद्र के पैसे का सही इस्‍तेमाल न करने का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी को गुरुवार को पंजाब के मोगा और कपूरथला जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचना था। मौसम में खराबी के कारण वे सुबह मोगा की चुनावी सभा को संबोधित नहीं कर सकीं। कपूरथला में जनसभा को संबोधित करने के लिए सोनिया गांधी हवाई जहाज से अमृतसर पहुंचीं और वहां से अपने निजी वाहन से वे कपूरथला गईं।

सोनिया गांधी ने कपूरथला की जनता से राज्‍य में कांग्रेस को लाने की अपील की। भाजपा और शिरोमणी अकाली दल पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इन पार्टियों की वजह से यूपीए सरकार मजबूत लोकपाल बिल पारित करने में असफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+