भईया राहुल की इज्जत का सवाल है: प्रियंका गांधी
कांग्रेस के लिए गले की फांस बनी अमेठी लोकसभा सीट की जगदीशपुर विधानसभा सीट पर पार्टी के पुराने विधायक राम सेवक धोबी के नाती राधेश्याम को और गौरीगंज विधानसभा सीट पर मो. नईम को उन्होंने टिकट दिलवा दिया। जिससे चलते असंतुष्ट कांग्रेसियों का गुस्सा शांत हो गया और प्रियंका गांघी जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गये।
प्रियंका ने आम जनमानस से कहा कि आपने हमेशा मुझे प्यार और सहयोग दिया है इसलिए इस बार भी आपके प्यार और सहयोग की जरूरत मुझे और मेरे भाई राहुल गांधी को है।
इसलिए आप सभी अपने बेटे और मेर भाई राहुल को अपना समर्थन दें। भाई की इज्जत का प्रश्न था जिसके लिए मुझे यहां आना ही पड़ा। यह मेरी धरती है, हालांकि मैं यहां किन्ही कारणों के चलते कई सालों से नहीं आ पायी इसके लिए आप सभी मुझे डांट भी सकते हैं।
प्रियंका के इस इमोशनल भाषण को सुन वहां की जनता एकदम से भावुक हो उठी तो वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से अच्छी और समझदार नेता साबित हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications