मुशर्रफ का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 10 करोड़ का इनाम

Former Pakistan President Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का सिर कलम करने वाले को दस करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। यह घोषणा मुशर्रफ के शासनकाल में मारे गए बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती के पोते शहजान बुगती ने रविवार को की। जमहूरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) के नेता शहजान ने कहा, मुशर्रफ को मौत के घाट उतारने वाले शख्स को हम दस लाख रुपये नकद और 10 करोड़ का बंगला इनाम में देंगे। यही नहीं उसे पूरी सुरक्षा भी मुहैया कराएंगे। उन्होंने मुशर्रफ को फांसी देने की भी मांग की।

शहजान ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर सरकार ने मुशर्रफ की वतन वापसी पर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि अकबर बुगती की हत्या और लाल मस्जिद के बेगुनाह लोगों की मौत के लिए उलमा-ए-इकराम ने मुशर्रफ को जिम्मेदार मानते हुए काबिल-ए-कत्ल करार दिया दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में एक निर्वाचित सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मुशर्रफ को मौत की सजा मिलनी चाहिए। लंदन और दुबई में स्वनिर्वासन में रह रहे मुशर्रफ ने 27 से 30 जनवरी के बीच स्वदेश वापसी की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि नवाब अकबर बुगती कबीले के प्रमुख और बलूचिस्तान के पूर्व गवर्नर व मुख्यमंत्री थे। 26 अगस्त, 2006 को एक सैन्य अभियान के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। इस अभियान का आदेश मुशर्रफ ने दिया था जो उस समय सेना प्रमुख और राष्ट्रपति भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+