पाक प्रधानमंत्री ने की इस्‍तीफे की पेशकश

yosuf raza gilani
इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान की राजनीति इस कदर गरमा गयी है कि युसुफ रजा गिलानी ने अपने इस्‍तीफे की पेशकश कर डाली। राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दोबारा शुरू करने में नाकाम रहने के लिए शीर्ष न्यायालय द्वारा अवमानना की नोटिस भेजे जाने के तुरंत बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने आज इस्तीफे की बात लोगो के सामने रखी।

एआरवाई चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि गिलानी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के और सत्तारूढ गठबंधन के अपने सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि अगर उनके कदम से सरकार और संसद मजबूत होती है तो वह पद छोड़ने को तैयार हैं। गिलानी के इस्तीफे की स्थिति में पीपीपी नेता कमर जमां कैरा, धार्मिक मामलों के मंत्री खुर्शीद शाह और गठबंधन के अहम सहयोगी पीएमएल क्यू के चौधरी परवेज एलाही के नामों पर विचार किया जा रहा है।

संसद के अहम सत्र शुरू होने के तुरंत पहले गिलानी ने पीपीपी और अपने सहयोगी दलों की यह बैठक की जिसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी शामिल हुए। अन्य सूत्रों ने प्रेट को बताया कि पीपीपी का शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री के इस्तीफे के न्यायपालिका और सेना से सरकार के टकराव को खत्म करने के संभावित उपाय के तौर पर विचार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+