सरकारी मुलाजिम के पास निकली 9 करोड़ की संपत्ति

इस शिकायत पर पराग नगर में उसके घर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में सरकारी अफसर की बेहिसाब संपत्ति का बड़े पैमाने पर पता चला। इसमें पांच मकान, दो भूखंड, तीन एकड़ कृषि भूमि, एक महंगी कार और करीब साढे़ तीन लाख रुपये के जेवरात शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि छापे में पता चला कि मजदूरों के कल्याण से जुड़े विभाग में पदस्थ शर्मा ने अपने घर में ऐशो-आराम का तमाम साजो-सामान जुटा रखा था, जिसकी कीमत करीब साढे़ चौदह लाख रुपये है। उसके घर से 61 हजार रुपये की नकदी भी मिली। सूत्रों ने बताया कि सरकारी अफसर ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पालिसियों में करीब 12 लाख रुपये का निवेश किया है, जबकि उसके बैंक खातों में कम से कम चार लाख रुपये जमा हैं।












Click it and Unblock the Notifications