जयपुर साहित्‍य उत्‍सव में नहीं आयेंगे सलमान रूशदी

salman rushdie
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में आगामी 20 जनवरी से शुरू होने वाले जयपुर साहित्य उत्सव के प्रथम दिन विवादास्पद उपन्यासकार सलमान रूश्दी जयपुर नहीं आयेंगे। जयपुर साहित्य उत्सव के प्रवक्ता इम्तियाज ने भाषा को आज यह जानकारी देते हुए कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार सलमान रूश्दी 20 जनवरी को साहित्य उत्सव में शिरकत नहीं करेंगे।

उन्‍होंने रूश्दी के नहीं आने के बारे में यह कहते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि मुझो केवल इतनी जानकारी है कि सलमान रूश्दी 20 जनवरी को जयपुर नहीं आ रहे है। जब उनसे पूछा गया कि सलमान रूश्दी कब आयेंगे तो उन्‍होंने कहा मुझे इसकी भी जानकारी नहीं है कि आयेंगे या नहीं आयेंगे ,या आयेंगे तो कब आयेंगे।

प्रवक्ता ने सलमान रूश्दी की जयपुर यात्रा टलने के बारे में किये गये अधिकतर प्रश्नों के जवाब में अनभिज्ञता जताते हुए कहां मुझो इस बारे में जानकारी नहीं है। दूसरी ओर जयपुर साहित्य उत्सव से जुडे एक सूत्र ने सलमान रूश्दी के जयपुर नहीं आने का कारण पूछे जाने पर कहा कि आपको तो मालूम ही है कि सलमान रूश्दी को लेकर हल्ला हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+