बियर बार में जिस्मफरोशी करने वाली 17 लड़कियां गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी कि सायन इलाके में एक बियर बार है जहां देह व्यापार होता है। पुलिस ने सूचना पर फौरन छापेमारी की और 17 लड़कियों सहित 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस बार में सुनियोजित ढंग से देह व्यापार किया जाता था। जब पुलिस यहां रेड मारने आती थी तो बार के गेट पर तैनात गार्ड लाल रंग के बटन को दबाकर इसकी सूचना बार कर्मचारियों को दे देता था।
बीती रात रेड के दौरान पुलिस ने गार्ड को लाल बटन को दबाने का मौका नहीं दिया और सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई लड़कियों में 4 नाबालिग हैं। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पूर्व ही नागपाड़ा इलाके में पुलिस ने एक बार में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर एक दर्जन लड़कियों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications