जन्मदिन के मौके पर माया ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
लखनऊ। जैसा की बहुप्रतिक्षित था वैसा ही हुआ, यूपी की सीएम मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा विधानसभा की सभी 403 सीटों के लिए कर दी।
इस बार की लिस्ट बताती है मायावती ने समाज के सभी वर्गो को खुश करने की कोशिश की है। लिस्ट जारी करने के बाद मायावती ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर वो जीत कर आते हैं, यही जीत उनका बर्थ डे गिफ्ट होगा।
बीएसपी ने 113 ओबीसी उम्मीदवारों के साथ ही अनुसूचित जाति के 88 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जबकि 85 मुस्लिम उम्मीदवार भी मैदान में उतारे हैं। इस बार माया ने 74 ब्राह्मण और 33 राजपूतो को भी टिकट दिया है जिसे देखकर लगता है कि माया ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, अब किसी भी वर्ग को शिकायत नहीं हो सकती है।
मायावती ने चुनाव प्रचार के लिए एक सीडी भी जारी की। इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक किताब का भी विमोचन किया गया।













Click it and Unblock the Notifications