तख्तापलट हुआ तो सेना के साथ्ा होंगे मुशर्रफ

वातावरण सैन्य तख्तापलट के अनुरूप नहीं है। मुझु लगता है कि सेना यह अच्छी तरह से समझती है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह सैन्य तख्तापलट का समर्थन करते हैं, मुशर्रफ ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि सैन्य तख्तापलट नहीं होगा लेकिन मेरा समर्थन सेना को हमेशा रहेगा। मैं सेना में रहा हूं और मैं कभी भी सेना के खिलाफ होने की नहीं सोच सकता। मैं सेना के साथ हूं और सेना के साथ ही रहूंगा।
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के साथ गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि वे गठबंधन चाहेंगे तो मैं निश्चित रूप से गठबंधन करूंगा। इस महीने के अंत में स्वनिर्वासन से पाकिस्तान वापस लौटने की योजना बनाने वाले मुशर्रफ ने कहा कि हमें तीसरे राजनीतिक विकल्प के साथ आना होगा। देश में एक ऐसे गठबंधन की जरुरत है जो कि पाकिस्तान में एक तीसरा राजनीतिक विकल्प प्रदान कर सके।












Click it and Unblock the Notifications