दिल्ली पुलिस सुपर चोर बंटी को लाने के लिए भोपाल रवाना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंटी ऊर्फ देवेंद्र ने दिल्ली में दो वारदात किया है। पहली घटना पांच दिसंबर की सुबह सात बजे की है। जब उसने ग्रीन पार्क के सी ब्लाक में रहने वाले बिजनेसमैन की कोठी के अंदर घुसकर पहले तो कीमती सामान चोरी किए फिर गैराज में खड़ी वोल्सवैगन विंटो कार लेकर फरार हो गया। उस दौरान घर में बिजनेसमैन की ग्राफिक्स डिजाइनर पत्नी शालिनी मल्होत्रा अकेली थी। बंटी लाल रंग का स्वेटर पहनकर आया था।
उसकी तस्वीर कोठी के सामने सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। अगले दिन बंटी की तस्वीर एक पेट्रोलपंप पर भी कैद हो गई जब उसी चोरी की कार में वह देर रात टंकी फुल करवा लिया था और बगैर पैसे दिए भाग गया था। कार नंबर के आधार पर पेट्रोल पंप कर्मी जब महिला के घर पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ। दूसरी घटना नौ जनवरी की है। सुबह साढ़े छह बजे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के डी ब्लाक में आरपी कपूर की कोठी के अंदर घुसकर पहले लाखों के चांदी के बर्तन चुराए फिर कोठी में खड़ी एसएक्स 4 कार लेकर फरार हो गया था।
शाम को जब वह चांदी के बर्तन बेचने पलवल पहुंचा तब सर्राफा ने उसे पहचान लिया। इससे वह बर्तन कार में रख भाग गया था। पुलिस द्वारा पीछा करने व कार का टायर फट जाने पर वह कार फरीदाबाद में छोड़कर बर्तन लेकर फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications