राहुल के बाद अब अखिलेश यादव पहुंचे पूर्वांचल
लेकिन इतना तो तय है कि दोनों ही युवराज अपनी पैतृक विरासत को यूपी चुनाव में चमकाने में लगे हैं। इसलिए तो तुम डाल-डाल तो हम पात-पात की राजनीति कर रहे यह दोनों युवराज अपने वोटरों को रिझाने की पूरी जुगत में हैं।
अभी तक पूर्वांचल दौरे पर राहुल गांधी की गाड़ी घूम रही थी वहीं अब इन रास्तों में अखिलेश यादव का सपा रथ गुजर रहा है। अखिलेश यादव आज से पूर्वांचल दौरे पर हैं। दोनों ही राजकुमार मु्स्लिम आरक्षण के मु्द्दे को चमकाने में लगे हैं। इस बारे में जब मीडिया ने सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश से जानना चाहा तो अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र है, हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है।
वो किसी की नकल नहीं कर रहे हैं। बस अपना काम कर रहे हैं। असली मालिक तो जनता है, वो जो फैसला लेगी उसी से पता चलेगी कि उसे किसकी बात समझ में आयी है। गौरतलब है कि यूपी के पहले चरण में चुनाव पूर्वांचल में ही होने हैं।













Click it and Unblock the Notifications