माया के चलते यूपी अपराध में नंबर 1: सिब्बल
नई दिल्ली। यूपी के चुनावी दंगल में कांग्रेस और बसपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कोई किसी को बक्शने के मूड में नहीं है। चाहे लखनऊ हो या दिल्ली हर जगह से माया पर वार हो रहे हैं।
जयराम नरेश के बाद एक और केन्द्रीय मंत्री ने यूपी की मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधा है। इस बार इन मंत्री का नाम है मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल। जिनका कहना है कि मायावती सरकार के चलते यूपी में 85 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 42 प्रतिशत का है जबकि अकेले यूपी में यह 85 प्रतिशत है।
जिसका सीधा मतलब है कि मायावती विकास के पैसे से सिर्फ अपनी और हाथी की मूर्तियां बनवाती हैं। यही नहीं लचर कानून व्यवस्था के लिए कपिल सिब्बल ने मायावती को कोसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध में भी अव्वल है। जिसके लिए केवल मायावती ही जिम्मेदार हैं।













Click it and Unblock the Notifications